BiharPolice की सफल कार्रवाई- फिरौती हेतु अपहरण का पर्दाफाश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में 06 अगस्त को एक युवक का अपहरण कर अपराधियों ने फिरौती हेतु 8 लाख रुपया की मांग की थी ।
तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी करते हुए विशेष टीम गठित द्वारा अपहरण की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी शशि कुमार को गिरफ्तार किया गया। उक्त कुख्यातअपराधकर्मी शशि कुमार का गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है और इसके विरुद्ध कई मामले पूर्व से दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Join us on: