स्वच्छता रथ को जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-मुंगेर : शुक्रवार को समाहरणालय मुख्य गेट के पास आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार और आईटीसी के महाप्रबंधक वैभव गुप्ता ने स्वच्छता ही सेवा 2025 रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अधिकारियों ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि रथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मुंगेर और जमालपुर के शहरी क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करेगा। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद के जरिए भी स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य और विकास दोनों जुड़े हैं। जब तक लोग गंदगी फैलाना बंद नहीं करेंगे, तब तक सफाई व्यवस्था सफल नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालें और शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
आईटीसी के महाप्रबंधक वैभव गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था लंबे समय से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम कर रही है। इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता की आदत डालने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।अधिकारियों ने कहा कि गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान तभी सफल होगा जब लोग इसे अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे आएंगे। स्वच्छता अपनाएं, बीमारी दूर भगाएं के नारे के साथ रथ शहर की गलियों में घूमेगा और लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करेगा।

बाइट-निखिल धनराज निप्पाणीकर डीएम मुंगेर

Join us on: