:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया तीन एन एच 28 की है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है । बताया जा रहा है कि मृतक जैसे ही अन्नपूर्णा होटल के समीप एनएच 28 पर ऊपर चढ़ा उसी वक्त तेज रफ्तार से आ रही सिटी राइड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक कई फीट ऊपर चला गया एवं सिटी राइड के शीशे से टकरा गया । जिससे सिटी राइड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को आनन-फानन एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां युवक की मौत हो गई है । अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक स्थानीय ही किसी गांव का है । किसी काम से वह बाजार की ओर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है । फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बाद सिटी राइड का ड्राइवर एवं उपचालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है ।
बाइट मोहम्मद असलम




