तारापुर विधानसभा में मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

तारापुर विधानसभा में मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली का आयोजन, विधायक ने की अपील

-मुंगेर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को तारापुर विधानसभा के परसा से लौना तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कराने के लिए प्रेरित करना था।इस रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने स्वयं किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य सत्यापित कराएं, ताकि आगामी चुनावों में वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का पूर्ण उपयोग कर सकें।विधायक राजीव कुमार सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाएं जन-जन तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार सरकार समावेशी और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। सही मतदाता का नाम कटे नहीं, फर्जी मतदाता का नाम जुड़े नहीं जैसे नारों के साथ रैली नगर भ्रमण पर निकली और लोगों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई।रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही। सभी ने एक स्वर में मतदाता जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जदयू नेता संजय सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग के हर निर्णय का विरोध केवल अपनी संभावित हार से घबराकर कर रहा है। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष बताया।रैली में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौत्तम राज, राजेश कुमार पंडित, संजय यादव, शंभु कुमार, मुकेश कुमार पंडित, पप्पू सिंह, संजीव सिंह, रविंद्र पासवान, संजय ठाकुर सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बाइट-राजीव कुमार सिंह विधायक

बाइट-संतोष कुमार सिंह युवा प्रखंड अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें