रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला के खजौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोरहिया पंचायत के टेढ़ा मैदान में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मीना देवी कुशवाहा के द्वारा कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी रहे। इसके अलावा मधुबनी जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान सभी आगत अतिथियों को मिथिला के परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। बताते चले कि खजौली विधानसभा के जनता के बीच कांग्रेस के भावी प्रत्याशी के रूप में मीना देवी कुशवाहा का नाम तेजी से उभर रहा है। इस मौके पर महंथ गोपाल दास समेत कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वही सुशील कुमार पासी ने आयोजित सम्मेलन में आए हुए स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को बचाने की लड़ाई जननायक राहुल गांधी कर रहे है। राहुल गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिहार कांग्रेस के द्वारा लगातार कार्यक्रम किए जा रहे है। उसी कड़ी में खजौली विधानसभा में कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जुमलेबाज एनडीए सरकार से बुरी तरह त्रस्त है। राहुल गांधी के संदेश एवं कांग्रेस पार्टी के विजन से जनता अति उत्साहित है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मधुबनी जिला के सभी दस विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे और बिहार में सरकार बनाएंगे।




