खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत मुंगेर के तारापुर में मशाल कार्यक्रम शुरू, कुव्यवस्थाओं से बच्चों को हुई परेशानी!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-शिक्षा विभाग बिहार सरकार के आदेश के आलोक में, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत मशाल कार्यक्रम का आयोजन राज्यभर के सभी प्रखंडों में किया जा रहा है। इसी क्रम में तारापुर प्रखंड के महावीर चौधरी उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर यह कार्यक्रम 5 से 8 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन के लिए प्रखंडवार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। तारापुर प्रखंड में शारीरिक शिक्षक पुनीत कुमार, महावीर तिवारी, संतोष कुमार, मृत्युंजय नारायण, शशिधर शर्मा और सत्येंद्र कुमार सिंह को नामांकित किया गया है।कार्यक्रम के पहले ही दिन बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था। मैदान पर गिट्टी, बालू सहित कई वस्तुएं बिखरी हुई थीं, जिससे खेलों की शुरुआत में विलंब हुआ। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिक्षक और प्रतिभागी बच्चे अव्यवस्थाओं के कारण काफी परेशान नजर आए।पहले दिन साठ मीटर दौड़, छह सौ मीटर दौड़, लंबी कूद आदि स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी ने बताया की तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में हो रहा है। हम सभी शारीरिक शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं और फील्ड पर खेल कराने के लिए उपस्थित हैं। लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला है, जिससे आयोजन में काफी कठिनाई हो रही है बच्चों के नाश्ते और पानी की व्यवस्था पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा यह जिम्मेवारी प्रबंधक की है, लेकिन वे अब तक मैदान पर नहीं पहुंचे हैं।हालांकि यह राज्य सरकार के निर्देश पर बड़े स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता है, लेकिन मैदान में बच्चों के बैठने के लिए टेंट, नाश्ते और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं।

इस संबंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कंचन लता ने फोन पर बताया कि आयोजन के लिए किसी प्रकार का कोई सरकारी आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है, और सारी व्यवस्थाएं निजी स्तर पर कराई जा रही हैं।

बाइट- शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी

बाइट- शारीरिक शिक्षक सुधीर कुमार मंडल

बाइट- छात्र आदित्य सिंह

बाइट-साक्षी कुमारी छात्रा

Join us on:

Leave a Comment