संवाददाता :- विकास कुमार!
निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा मत्स्य विभाग के भ्रष्ट्र अधिकारी।
बिहार में भ्रस्ट पदाधिकारियों पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है लेकिन फिर भी कुछ भ्रस्ट पदाधिकारी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं. ताजा मामला सहरसा का है जहाँ पटना से आई विजिलेंस की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को उनके कार्यालय में ही 40 हजार रुपये घुस लेते हुए रंगे हाँथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पदाधिकारी का नाम सुबोध कुमार बताया जाता है जो काम के एवज में एक मत्स्य पालक से 40 हजार रुपये घुस ले रहे थे. इस सम्बंध परिवाद दायर करने वाले मत्स्य पालक टुन्न मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत जिंदा मछली बिक्री केंद्र का मेरे द्वारा निर्माण करवाया गया था अनुदान देने के नाम पर मत्स्य पदाधिकारी द्वारा 20 प्रतिशत की राशि मांगी जा रही थी. जिसकी शिकायत हमने पटना विजिलेंस टीम से की थी और आज 40 हजार रुपये घुस लेते हुए मत्स्य पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पटना से आए विजिलेंस के डीएसपी ने बताया कि टुन्ना मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा परिवाद दायर किया गया था. जिसकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम यहां पहुंची थी और जिला मत्स्य पदाधिकारी को 40 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाँथ गिरफ्तार किया गया है.
बाइट..1 :- टुन्ना मिश्रा, शिकायकर्ता।
बाइट..2 :- सदानंद कुमार, डीएसपी विजिलेंस टीम पटना।




