रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तीखा हमला
“आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, देश कभी नहीं भूलेगा” – दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने 1975 में लगे आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा
“आपातकाल के दौरान जिस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा गया, वह भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उस समय सरकार ने कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता को भी अपने अधीन करने का प्रयास किया।”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि—
“जो लोग आपातकाल के दौरान संविधान को कुचलने के दोषी हैं, आज वही लोग संविधान की किताब लेकर देश भर में घूम रहे हैं। यह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान का चीरहरण था।”
जेपी आंदोलन की याद दिलाई
डॉ. जायसवाल ने कहा कि आपातकाल के विरुद्ध लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने बिहार से ही आंदोलन की शुरुआत की, और बिहार की जनता आज भी उस अन्याय को नहीं भूली है।
कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा—
“देश में भ्रष्टाचार और घोटाले की परंपरा कांग्रेस की ही देन है। घोटाला कांग्रेस के संस्कार का हिस्सा रहा है।”