:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में एक युवक की मौत अब लोगों के लिए पहेली बनकर रह गई है। एक तरफ जहां परिजनों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है की पत्नी के वियोग में युवक ने आत्महत्या की है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा पेट्रोल पंप के समीप की है। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है। वहीं मृतक की मां बीना देवी ने बताया है कि अमित कुमार की शादी बरौनी की ही रहने वाली प्रीति से तकरीबन 5 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों ने स्वेच्छा से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ दिन तक दोनों के बीच संबंध ठीक-ठाक रहा और इस बीच प्रीति कुमारी ने एक लड़के को भी जन्म दिया जिसकी आयु अभी महज 9 माह है। लेकिन धीरे-धीरे प्रीति कुमारी के व्यवहार में बदलाव होता गया और प्रीति कुमारी ने अपने सास के साथ रहने से इनकार कर दिया। तब पत्नी की जिद पर अमित कुमार तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा बाजार में ही किराए का मकान लेकर रहने लगा। मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व अमित कुमार एवं प्रीति कुमारी के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी और तब प्रीति कुमारी अपने सारे जेवरात एवं अमित कुमार के कागजात तथा अपने बच्चे को लेकर घर से फरार हो गई थी। अमित कुमार की मां ने बताया कि अमित कुमार के द्वारा लगातार टेलीफोन के माध्यम से प्रीति कुमारी को वापस आने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन प्रीति कुमारी यह मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसी सदमे में आकर अमित कुमार ने पहले तेघड़ा स्थित किराए के मकान को खाली किया और अपने पैतृक आवास पर आ गया। तत्पश्चात वह मां को छोड़कर अपनी बाइक से निकला एवं जहर खाकर एन एच पर सफर करने लगा। इसी दौरान गौडा पंप के समीप अमित कुमार का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है। लेकिन मिले तथ्य एवं परिजनों के बयान के आलोक में यह कयास लगाया जा रहा है कि पत्नी की बेवफाई की वजह से ही अमित कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
बाइट – बीना देवी मां
बाइट- प्रेम चन्द्र पासवान, चौकीदार




