रिपोर्ट राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल अंतर्गत नरहिया थाना पुलिस ने अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के अंदर अपहृत युवक को बरामद तथा अपहरण करने वाले दो शातिर को सात जिन्दा कारतूस, दो बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र के परकोछ गांव का रामअवतार यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव तथा नरहिया थाना क्षेत्र के लक्षमिनिया गांव का श्यामलाल दास के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर जानकारी नरहिया थाना पर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी सुधीर कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि सुबह में नरहिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली की भुतहा चौक के आगे एक ईट भट्टा के पास एक आदमी का अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ता द्वारा 20,000 हजार रुपया की मांग किया जा रहा है एवं नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दिया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक पुलिस टीम तैयार कर छापामारी करते हुए तीन घंटा के अंदर अपहृत युवक जिस का पहचान सुपौल जिला के नदी थाना क्षेत्र गमहरिया गांव का राजधर मंडल के पुत्र नरेश कुमार भारती 21 वर्ष को बरामद कर लिया गया। छापामारी दल में थानाध्यक्ष रौशन कुमार,सहायक थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल तथा पुलिस बल शामिल थे।




