शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से बड़ी खबरें

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल

*1 निवेशकों को आकर्षित और रोजगार सृजन के लिए बाधाएं करें दूर,प्रधानमंत्री मोदी का राज्यों को सुझाव*

*2 पीएम मोदी बोले:हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा;राज्य विकसित,तभी भारत विकसित होगा;नीति आयोग की बैठक में तीन राज्यों के CM नहीं आए*

*3 मन की बात का 122वां एपिसोड,पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर-पाकिस्तान के झूठ पर बात,एक पेड़ मां के नाम अभियान की उपलब्धियां बताएं*

*4 एनडीए मुख्यमंत्रियों की बैठक आज;ऑपरेशन सिंदूर, जाति गणना और मोदी 3.0 की वर्षगांठ पर होगी चर्चा*

*5 इस बैठक में लगभग 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री हिस्सा लिए,ये सभी राज्य बीजेपी या उसकी सहयोगी पार्टियों की तरफ से शासित हैं,इनके अलावा केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री जैसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद रहें*

*6 शाह आज से शुरू किए महाराष्ट्र का तीन दिवसीय दौरा;नागपुर-नांदेड़ और मुंबई में होंगे कार्यक्रम,26 मई को वे जामठा में नागपुर कैंसर संस्थान में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और चिंचोली गांव में राष्ट्रीय फोरेंसिक विश्वविद्यालय के उप-केंद्र की आधारशिला रखेंगे;इसके बाद,वे नांदेड़ जाएंगे,जहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे,रात में वे मुंबई रवाना होंगे,27 मई को शाह मुंबई में श्री नारायण मंदिर माधवबाग और सर कावसजी जहांगीर हॉल में आयोजनों में शामिल होंगे*

*7 पहलगाम हमला:अब हरियाणा के भाजपा सांसद का विवादित बयान,बोले:सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं था,इसलिए 26 लोग मरे*

*8 भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान पर कांग्रेस ने कहा:भाजपा में शहीदों और पीड़ित लोगों को अपमानित करने की होड़ मची हुई है,पीएम मोदी से कहना है कि जिनके सिंदूर उजड़े है,उनके प्रति तो आपके नेता थोड़ी संवेदनशीलता दिखाए*

*9 राहुल गांधी सीमा पार से गोलाबारी के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं:बीजेपी*

*10 परमाणु हथियारों की धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा भारत,पाक पर मॉस्को में गरजे भारतीय सांसद*

*11 मॉस्को हमारा करीबी और परखा हुआ दोस्त,सर्वदलीय शिष्टमंडल का रूस और जापान दौरा संपन्न;PAK की खोली नापाक पोल*

*12 देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं,बंगलूरू में एक कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय मरीज की मौत हो गई;वहीं केरल,तमिलनाडु और कर्नाटक में नए मामले सामने आए,इसे लेकर सरकार अलर्ट है,कोरोना के मामले बढ़ने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की*

*13 भारत में कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले हल्के प्रकृति के,मरीजों की घर पर ही हो रही देखभाल*

*14 मानसून ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड,तय समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक;अलनीनो की संभावना नहीं,होगी सामान्य से ज्यादा बारिश,देश में 25 मई से 2 जून तक नौतपा,राजस्थान में पारा 48°C पहुंचा,राजस्थान में अगले 5 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट,केरल में मूसलाधार बारिश,नहीं थमेगा बादलों के बरसने का सिलसिला; कर्नाटक-तमिलनाडु में भी अलर्ट*

*15 दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया,PBKS के टॉप-2 फिनिश की उम्मीदें कम;रिजवी ने फिफ्टी लगाई, मुस्तफिजुर को 3 विकेट*

*16 बांग्लादेश में सियासी संकट खत्म! इस्तीफे की धमकी दे रहे युनूस अब पद पर बने रहने के लिए माने*

*17 पाकिस्तान सिंधु नदी परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ,राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला,चार दिन पहले गृहमंत्री का घर जलाया था*

*18 Indian Economy: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत,जापान को छोड़ा पीछे*

*19 बन गया इतिहास…जापान को पीछे छोड़ भारत ने पाया यह खास मुकाम,अमेरिका,चीन और जर्मनी ही अब आगे*

*20 जयपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का रेड अलर्ट,हवाओं की स्पीड 100 किमी/घंटा तक,अगले 3 घंटे तक के लिए चेतावनी जारी*

*21 दिल्ली में जुटें एनडीए शासित राज्यों के सीएम-डिप्‍टी सीएम,पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में कई मुद्दों पर मंथन*

*22 बांग्‍लादेश:बीएनपी ने युनूस से की चुनाव कराने की मांग,सलाहकारों को भी हटाने के लिए भी कहा*

*23 अहिंसा हमारी पसंद, मजबूरी नहीं:जापान से भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का दुनिया को संदेश*

*24 आखिरी सफर पर निकला रामनगरी का लाल,सरयू तट पर हुआ शहीद शशांक तिवारी का अंतिम संस्कार*

*25 लाइव,यूक्रेन ने कहा:रूस के हवाई हमले में 13 लोगों की मौत और 56 घायल*

*26 CJI-प्रोटोकॉल उल्लंघन केस में अफसरों पर कार्रवाई की याचिका खारिज,चीफ जस्टिस गवई ने कहा:यह सस्ती पब्लिसिटी,याचिकाकर्ता पर ₹7000 जुर्माना लगाया*

*27 पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही को न्यायिक हिरासत में भेजा,11 दिन में पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क,ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा वॉयस नोट मिला*

*28 10 लाख का इनामी JJMP सुप्रीमो पुलिस मुठभेड़ में ढेर,2 अन्य नक्सली भी मारे गए,लातेहार के ईचाबार जंगल में एनकाउंटर*

*29 Liberia Container Vessel:लाइबेरिया का कंटेनर जहाज कोच्चि से 38 मील दूर समुद्र में झुका,भारतीय तटरक्षक बल बचाव में उतरा*

*30 तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर किया अपने प्यार का इजहार,बोले:12 साल से करते हैं प्यार*

*31 PF Interest:देश के 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी,जमा राशि पर 8.25% की दर से मिलेगा ब्‍याज*

*32 पाकिस्तानी सेना हत्याएं करके शवों को फेंक रही है, बलूच नेता तारा चंद ने लगाई पीएम मोदी मदद की गुहार*

*33 दोस्त की मार्कशीट पर लगाया अपना फोटो,रिजर्वेशन से एडमिशन पाकर किया MBBS और फिर करने लगा अस्पताल में नौकरी*

*34 सिंधिया ने की भारत की एकता और अखंडता पर आदतन’ सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना*

*35 दिल्ली की पंजाब पर धमाकेदार जीत,6 विकेट से जीता मैच,समीर रिज़वी ने खेली मैच विनिंग पारी*

*36 शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक,मरीजों में मची भगदड़*

*37 केरल में मौसम विभाग का अलर्ट,सोमवार को पांच जिलों में बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान*

*38 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की अलग-अलग कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन*

*39 PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेताओं को दी नसीहत,बोले:बेवजह बयानबाजी से बचें*

*40 बिहार:लालू ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया*

Join us on:

Leave a Comment