रिपोर्ट अमित कुमार
मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे “लाठी पिलावन” वाले नेता हैं और उनका विकास का आंकड़ा समझ में नहीं आता है। नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं है, क्योंकि उनके शासनकाल में अपराध को बढ़ावा मिला था। उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराध पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
नितिन नवीन ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत विकास में जापान से आगे निकल गया है और बिहार भी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत विश्व गुरु बनेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर वे आरोप लगाते हैं, लेकिन ये समस्याएं उनके शासनकाल में ही उत्पन्न हुई थीं




