महागठबंधन के नेता को दर्द की दबा जनता समय समय पर देगी – मंत्री जनक राम बोले 2025 में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश

SHARE:

रिपोर्ट विकास कुमार

बिहार के सहरसा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम अतिथिगृह पहुंचे। जहां प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर जुवानी हमला बोला है।
मंत्री जनक राम ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि जिस जंगलराज को उनके पिता ने स्थापित किया था, उसे जनता ने नकार दिया। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का जो मौका मिला, वह भी नीतीश कुमार ने ही उन्हें वह ताज पहनाया था। जन मानस की आवाज है कि 2025 में फिर से नीतीश. यानी कि साफ तौर पर उन्होंने कहा कि 2025 में फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे. ये सुनकर महागठबंधन के नेता को पेट में बड़ा दर्द हो रहा है. तो दर्द का दबा जनता समय समय पर उनको देगी।

बाइट :- जनक राम, मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार

Join us on:

Leave a Comment