बड़ी सफलता- एक ट्रक से 50 लाख की शराब जब्त, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई 50 लाख का शराब पकड़ा गया मेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चक्का ट्रक से 50 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस ने ट्रक से कुल 214 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 1926 लीटर है। शराब को गिट्टी के अंदर छिपाकर रखा गया था।गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर का नाम रामबाबू दास पिता स्वर्गीय लक्ष्मण दास है, जो कि रसूलपुर जुनैदा थाना मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।डीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका गया और शराब बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए शराब माफिया को चिन्हित करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस इस मामले में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाइट :—– मोहिबुल्लाह अंसारी , डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment