जातीय जनगणना देशहित मे प्रधानमंत्री जी का ऐतिहासिक कदम- दिलीप जायसवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


जातीय जनगणना को लेकर देशभर में सरगर्मियां तेज हैं। इसी कड़ी में पटना में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जातीय जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताया।
“देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले से ही तय किया था कि जातीय जनगणना को सेंसेक्स के साथ जोड़ा जाए ताकि खर्च भी बचे और आंकड़े सटीक व आधिकारिक हों। अब पहली बार ऐसा हुआ कि विपक्ष ने भी मोदी जी के फैसले पर पटाखा फोड़ा और मिठाई बांटी। यह मोदी जी के विजन की जीत है।”
“हम विपक्ष को धन्यवाद देते हैं कि वे मोदी जी के फैसले पर जश्न मना रहे हैं। यही माहौल देश के लिए जरूरी है।”
भाजपा का मानना है कि जातीय जनगणना का यह तरीका आर्थिक रूप से भी व्यावहारिक है और सामाजिक न्याय की दिशा में मजबूत कदम है। अब देखने वाली बात होगी कि विपक्ष इसे भविष्य में कितना समर्थन देता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें