खेलो इण्डिया का मशाल जुलूस पहुंचा मुंगेर, डीएम व डीडीसी ने किया स्वागत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ आगामी 4 मई से होने जा रहा है। इस स्पर्धा की मेजबानी का भी मौका बिहार को दिया गया है, जहां बिहार के पटना, नालंदा, गया, भागलपुर एवं बेगूसराय जिले में इस खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां भी लगभग पूर्ण कर ली गयी है। इसी कड़ी में इस खेल के सफलतम आयोजन के लिए निकाली गयी मशाल आज मुंगेर जिला पहंुची, जिसका संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वाग्त किया गया तथा आए सभी आगंतुकों का स्वागत एवं उत्साहवर्द्धन भी किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में खेलों को भी काफी प्रोत्साहन दे रहे हैं। पहली बार राज्य में राजगीर में बने स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आयोजित महिला हाॅकी टीम की मेजबानी कर चुका बिहार एक बार पुनः खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए अपील किया कि वे यदि पढ़ाई के साथ खेल में भी रूची रखते हैं तो अपना बेहतन प्रदर्शन करें और मेडल प्राप्त कर अपने समाज, जिला एवं राज्य का नाम देश स्तर पर रोशन कर नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने खेल इंडिया यूथ गेम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं देते हुए अपने राज्य व देश का नाम रौशन करने की अपील की।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता वसीम रजा, कमल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें