रिपोर्ट अनमोल कुमार
मोकामा। परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गंगा घाट तपस्वी स्थान से गंगा जल भरकर, ठाकुरवाड़ी में क्लश शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण का अद्भुत नजारा से शहर भक्तिमय और भाव विभोर हो उठा। रथयात्रा में भगवान परशुराम और हनुमान जी की छवि देख सभी अचंभित ह़ो उनके स्वरूप की पूजा अर्चना किया। इस शोभायात्रा में डांडिया का दृश्य के साथ कृष्ण रासलीलाओं का भी समावेश दिखा, जो शोभायात्रा में चार चाँद लगा दिया। सजों सज्जा के साथ हाथी घोड़ा सवार भी मौजूद थे। भगवान परशुराम के जय घोष से सारा वातावरण गुंजयमान हो उठा। इस अलौकिक दृश्य को देख सबका मन अहलादित हो उठा।
इसके पूर्व संध्या पर विशाल मोटर साइकिल जुलुस परशुराम जन्मोत्सव के जन जागरण को लेकर मोर से पचमहला तक युवा परशुराम सेना द्वारा निकाला, जिसमें परशुराम की जय जयकारा से मोकामा वासी झुम उठे। यह राजकीय मेला सह परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल से 06 म ई तक आयोजित है। 29 को क्लश शोभायात्रा, 30 से परशुराम महायज्ञ समारोह का विधिवत आयोजन यज्ञदेवता के आह्वान कर मंत्रोच्चारण के साथ शुभारम्भ होगा। यज्ञ का कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से होगी।
संध्या 4 बजे से कथावाचक राधास्वरुपा श्री ऋतु साक्षी द्विवेदी जी के मुखारविंद से प्रतिदिन श्रीमद्भागवत गीता का प्रवचन सुनाया जाएगा।
समारोह का उद्घाटन समारोह के बाद भजन, कीर्तन, रामधुनी और संकृतन भी किया जाएगा। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय होगा।