भगवान परशुराम राजकीय महोत्सव की शुरुआत,डिप्टी सीएम ने की पूजा अर्चना, कहा आतंकवाद का अंत तय!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

मोकामा में भगवान परशुराम जयंती राजकीय महोत्स्व का शुरुआत हो गया, जो अगले 7 दिनों तक चलेगा इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की, और कहा कि पाक प्रायोजित आतंक का सदा के लिए अंत हो जायेगा।तैयारियां की जा रही है।इस बार भारत का आतंक पर चतुर्दिक स्ट्राइक होगा।उपरोक्त आशय की घोषणा बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मोकामा में की, भगवान परशुराम के जयंती समारोह में पहुंचे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहलगाम की घटना का हर कीमत पर बदला लिया जायेगा।हनुमान रुपी पीएम मोदी आतंक,भ्रष्टाचार और उग्रवाद का सफाया करेंगे।इसके पूर्व विजय कुमार सिन्हा ने भगवान परशुराम की पूजा की और देश की तरक्की उन्नति की दुआ मांगी।उप मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर ऐलान किया कि मोकामा में भगवान परशुराम का भव्य मन्दिर निर्माण होगा।
बाइट-विजय कुमार सिन्हा,उप मुख्यमंत्री,बिहार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें