रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय
रामफल यादव सभागार में जिला जिलाध्यक्ष प्रभाँशु झा के अध्यक्षता में एक औपचारिक बैठक आयोजित किया गया।
दिनांक 1 मई 2025 को बेतिया के सांसद, लोकसभा सचेतक, बक़्फ़ बोर्ड कानून कमिटी के सदस्य, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल बक्फ क़ानून के समर्थन में मधुबनी आऐंगे। इस कार्यक्रम की तैयारि सहित अन्य विभिन्न विषय पर बैठक में चर्चा किया गया। बैठक में जिला बीस सूत्री सदस्य निवर्तमान जिला महामंत्री देवेंद्र यादव,
जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, दीपक यादव,
आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, शोशल मिडिया जिला संयोजक दीपक कुमार, निवर्तमान आईटी जिला प्रमुख सह किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, सतीश ठाकुर, अशोक चौधरी, देबू सिंह एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल थें।