बेगूसराय -सड़क हादसे में एक महिला की मौत, एक बच्ची व दूसरी महिला की हालत गंभीर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा चांदपूरा के पास की है। मृतक महिला की पहचान नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश तांती की पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान मृतक विभा देवी की पुत्री अमृता और महिला ममता देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक अपने पुत्री को गोद में लेकर एक महिला के साथ पैदल ही बाजार जा रही थी। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि विभा देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री एवं महिला ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में बच्ची एवं महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। हालांकि घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट परिजन बाइट पुणित कुमार परिजन

Leave a Comment

और पढ़ें