रिपोर्टर – राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा चौकी अखराघाट के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीमा चौकी अखराघाट के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 291/04 से लगभग 100 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में गश्ती के दौरान लगभग 1200 बजे सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बाइक पर कुछ सामान लेकर एक व्यक्ति भारतीय क्षेत्र की और आता दिखाई दिया। जैसे ही उसने एसएसबी के जवानों को देखा तो वो सामान और बाईक को छोड़ कर भागने लगा। एसएसबी जवानों द्वारा उसका पीछा किया गया। लेकिन सीमा नजदीक होने का फायदा उठाकर वो नेपाल भागने में सफल रहा। उसके बाद बाइक पर लदे हुए सामान खोलकर देखा गया तो उसमें देशी नेपाल निर्मित शराब की 300 बोतल, 300 एम एल पाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए जब्त बाइक सहित शराब को साहारघाट थाना पुलिस क़ो सुपुर्द कर दिया गया।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।
गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पुर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया जा सके।




