भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, दी गई श्रद्धांजलि!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 11 अप्रैल। बिहार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले को सामाजिक परिवर्तन का अगुआ बताते हुए कहा कि उन्होंने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा प्रदान किए जाने के लिए अभियान चलाया। ज्योतिबा फुले भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था के घोर विरोधी थे। उन्होंने बाल विवाह का विरोध किया।

इस मौके पर संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, विधान पार्षद अनिल शर्मा, विधायक लखेन्द्र पासवान, मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र पटेल, ज्ञान ओझा सहित कई महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी के अनेक लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

और पढ़ें