मोकामा-दो पक्ष में जमकर फायरिंग व मारपीट, दो व्यक्ति को लगी गोली, 6 जख़्मी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

-बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत मेकरा गांव में दो पक्ष के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें दो ब्यक्ति को गोली लगी है, वहीं मामले में छः ब्यक्ति घायल है।
एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट और गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। प्रारंभिक छानबीन में जानकारी मिली कि राम कुमार और माहेश्वरी दोनो ब्यक्ति मिलकर एक साथ थ्रेशर की खरीददारी किए थे। दोनो पड़ोसी है और साथ में खेती-बाड़ी करते थे। खरीदे गए थ्रेशर वापस को लेकर दोनो पक्ष में विवाद हो गया। बुधवार को दोनो के बीच मामूली नोक-झोंक हुई थी। गुरूवार को एक पक्ष के माहेश्वरी के साथ कुछ लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के राम कुमार के घर पर जाकर बाताबाती की। जिसके बाद दोनो पक्ष के बीच मारपीट हुई और गोलीबारी की गई। दूसरे पक्ष के राम कुमार, उसकी पत्नी और बेटा तीनों घायल हो गया। एक पक्ष के एक ब्यक्ति के बांह में गोली लगी है वहीं दूसरे पक्ष के एक ब्यक्ति के पैर में गोली लगी है। गोली चलाने के मामले में दूसरे पक्ष के एक युवक और प्रथम पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हथियार की बरामदगी नही हुई है। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है मामले की जांच कर अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी।

बाइट – राकेश कुमार ASP बाढ़

Leave a Comment

और पढ़ें