489 अंक के साथ बेतिया की अंशु कुमारी बनी मैट्रिक की स्टेट टॉपर!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है बेटियां बेटों से कम नही है इंटर और मैट्रिक परीक्षा में लगातार बेटियां बिहार टॉप की है शिक्षा के क्षेत्र में पश्चिम चम्पारण ने पुरे बिहार में परचम लहराया है इंटर के बाद मैट्रिक परीक्षा में फिर एक बार पश्चिम चम्पारण की बेटी ने बिहार टॉप किया है इंटर परीक्षा में भी पश्चिम चम्पारण की बेटी टॉप की थी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हुआ है जिसमें नौतन के गहिरी की अंशु कुमारी ने बिहार टॉप किया है भारतीय इंटर कॉलेज की छात्रा अंशु कुमारी ने 97.80 प्रतिशत अंक लाकर बिहार टॉप किया है अंशु कुमारी को कुल अंक 489 मिले है
अंशु कुमारी ने बताया की मेंरे पिता जी एक किसान है और उत्तराखंड में रहकर प्लंबर का काम कर रहे हैं माता गृहनी है अंशु कुमारी टॉप बनने पर अपनी दीदी को श्रेय दिया है अंशु कुमारी का सपना डॉक्टर बनना है
बता दे की अंशु कुमारी के पिता का नाम भूपेंद्र साह है माता का नाम सविता देवी है ग्रामीण परिवेश में अंशु की पढ़ाई हुई है मैट्रिक में टाप आने पर अपने माता पिता के साथ अपने दीदी को श्रेय दिया है अंशु ने बता दिया है अगर पढ़ाई में लग्न और जुनून हो तो ग्रामीण परिवेश में भी पढ़ाई कर स्टेट टापर बना जा सकता है अंशु के घर बधाई देने वाली का ताता लगा हुआ है उसने बताया वह पढ़ कर डॉक्टर बनाना चाहती है क्योंकि उसकी मां कैंसर की मरीज है वह कैंसर का डॉक्टर बन कर फ्री में इलाज करना चाहती है परिजनों ने भी बताया है कि बेटी जो पढ़ने चाहेगी उसे पढ़ने के हम लोग भरपूर प्रयास करेंगे।

Byte__अंशु कुमारी
Byte __ स्कूल प्रो.

Join us on:

Leave a Comment