रिपोर्ट- सुमित कुमार!
नया टोला बेनीगीर में 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या के मामले में मुंगेर पुलिस का बड़ा खुलासा 24 घण्टे की भीतर कर दिया। एसपी ने कहा छोटी बहन ने कुल्हड़ी ने अपनी बड़ी बहन को निर्मम तरिके से कर दी हत्या।
मुंगेर शुक्रवार की दोपहर मुफसिल थाना क्षेत्र के नया टोला बेनीगीर निवासी मो फखरुद्दीन की 13 वर्षीय पुत्री समीरा परवीन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। जिस वक्त हत्या हुई उस समय घर के पुरे सदस्य अलविदा का नवाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। वही घर में समीरा अपनी छोटी बहन के साथ थी। जब परिजन नवाज पढ़कर वापस घर आये तो पता चला की समीरा की किसी ने घर में घुसकर कुल्हड़ी से बेहरमी से हत्या कर दी है। जिसके बाद परिजन ने समीरा को सदर अस्तपताल में भरती कराया जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वही घटना के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद खुद पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी । जिसके बाद पुलिस ने घर के कई सदस्य को पूछ ताछ के लिए मुफसिल थाना ले कर आयी जंहा काफी पूछ ताछ के बाद समीरा की 11 वर्षीय छोटी बहन ने पुलिस को बताया की उसने अपनी बड़ी बहन की कुल्हड़ी से बेहरमी से हत्या की है।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने समीरा हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा की जिस वक्त घटना हुई थी उस समय फकरूदीन की दो बेटी घर में अकेली थी। दोनों बहनो के बीच कपड़े पहनने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद छोटी बहन घर में रखे कुल्हड़ी से अपनी बड़ी बहन पर हमला कर दिया और उसकी निर्मम तरिके से हत्या कर दी। उन्होंने कहा की मृतिका के पिता के आवेदन पर प्रथामिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा की कांड दर्ज कर जेजेबी (जुबेनाइल जस्टिन बोर्ड ) के समक्ष प्रस्तुत करेंगे
सूत्रों की मानें तो समीरा की माँ का एक साल पूर्ब देहांत हो गया था। वही जब पुलिस समीर की बहन को थाने में लेकर जब पूछ ताछ की तो उसने अपने चचेरा जीजा पर अपनी बहन पर हत्या का आरोप लगा रही थी ,लेकिन पुलिस को शक हुआ जब उसकी एक्टिविटी देखी प्यार से पूछ ताछ के बाद उसने खुलासा कर दिया उसने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी है। उसने पुलिस को बताया की मेरी बहन कोई काम नहीं करती थी में अहले सुबह दो बजे से उठकर घर का सारा काम करती थी खानाबनाना के साथ कपड़े धोने तक।
बाइट- सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




