:- रवि शंकर अमित!
– बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक विवाहिता की दहेज को लेकर पीट पीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी गई, वहीं लाश छोड़कर पति और परिजन फरार हो गये!
मामला बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मल्टी गांव की है जहां के निवासी राजन राय ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी और मौके पर ही सब को छोड़कर सब परिवार फरार हो गया!
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजन राय की शादी 2022 में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गांव निवासी अरविंद सिंह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के साथ बरही धूमधाम से हुई थी अरविंद सिंह ने बताया कि तब उन्हें जो क्षमता थे उसे अनुसार उपहार भी दिया था लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही प्रताड़ना दिया जाने लगा कई बार मारपीट की गई जिसका गांव वालों ने पंचायत भी किया लेकिन दिन प्रतिदिन राजन राय हिंसक होता गया और आखिरकार बीती रात उसने पीट-पीट कर लक्ष्मी देवी की हत्या कर दी और सब परिवार मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस ने सब को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सपोर्ट कर दिया है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है!
Byte – मृतका के स्वजन, पिता एवं भाई




