रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान का बयान।
Anchor
कन्हैया कुमार का सहरसा में रोजगार यात्रा के दौरान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर को धोने के सवाल पर भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि ये बनावटी एवं तथ्यहीन बात है।
साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां भारत माता कहा जाता है।
वहीं उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दे श के विरोध में जायेगा, चाहे वह हिंदू या मुसलमान हो ,वैसे व्यक्ति को देशद्रोही ही कहा जाएगा।
वहीं भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के यहाँ ईडी की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि यह सुशासन की सरकार है,हम ना किसी को फंसाते हैं ना ही किसी को बचाते हैं।जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा चाहे वह कितने बड़े अधिकारी या पदाधिकारी हों वो नीतीश कुमार के सुशासन के राज्य में नहीं बचेंगे।
वहीं राजद विधायक द्वारा लालू यादव को भारत रत्न दिये जाने के माँग पर उन्होंने कहा कि राजद के लोग जोकरई कर रहे हैं, लालू यादव को भारत रत्न नहीं भ्रष्टाचार रत्न मिलना चाहिए।
वहीं पटना के अरविंद महिला कालेज में पत्रकार के उपर हुए जानलेवा हमला पर उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं और पत्रकार पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।
जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं, उनपर कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।




