रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में बिहार दिवस, 2025 मनाए जाने के दृष्टिगत सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। उक्त बैठक में कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले स्टॉल के संदर्भ में चर्चा की गयी। सभी पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, विनय कुमार साह, बन्दोवस्त पदाधिकारी, सुपौल, श्रीति कुमारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, संदीप कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सुपौल, कला संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।