रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर एएसआइ की हत्या के बाद 112 की टीम पर हमला, एक का सिर फटा, दो महिला सिपाही चोटिल , 26 लोग गिरफ्तार। हवेली खड़गपुर थाना के फसियाबाद गांव में ग्रामीणों से बहस के बाद पथराव छिनतई के आरोपित को ग्रामीणों से बंधक मुक्त करने पहुंची थी 112 की टीम
मुंगेर : मुफस्सिल थाना के जमादार संतोष कुमार सिंह की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के फसियाबाद में विवाद सुलझाने के लिए गई 112 की टीम पर ग्रामीणों ने रविवार रात्रि हमला कर दिया। पथराव में सिपाही बबलू रजक का सिर फट गया, वही दो अन्य महिला पुलिस कर्मी चोटिलहो गई। जंहा घायल तीनो पुलिसकर्मी को इलाज खड़गपुर अनुमंडल अस्तपताल में भरती कराया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे तीन महिला शामिल है
एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की फसियाबाद गांव में दो छिनतई के आरोपित विक्की कुमार और संजेश कुमार को ग्रामीणों ने पकड़कर पंचायत भवन में बंद कर दिया था। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब आरोपित को ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध किया। वे मामले का फैसला वहीं करना चाहते थे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस शुरू हो गई। भीड़ से आरोपित पर पत्थर फेंक दिया। वही पुलिस ने आरोपित को बचाने के क्रम में पत्थर सिपाही बबलू रजक के सर पर लगा और सिर फट गया। भीड़ ने अन्य दो अन्य महिला पुलिसकर्मियों को भी पत्थरों से घायल कर दिया ।एसपी ने बताया की पुलिस की बहादुरी के कारण भीड़ से दोनों आरोपित को बचा लिया। उन्होंने कहा की इस मामले में पुलिस ने बहादुरी का काम किया है उन्हें रिवार्ड दिया जायेगा। उन्होंने कहा पुलिस इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज हवेली खड़गपुर थाना में की है जिसमें छिनतई और पुलिस पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों पर। एसपी ने कहा छिनतई के मामले एक देशी कट्टा के साथ दो लोगो को गिरफ्तारी की गई वही पुलिस पर हमला करने के मामले में 24 लोगो की गिरफ्तारी की गई है। एसपी ने कुल 26 लोगों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है जिसमे तीन महिला शामिल है।
बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




