रिपोर्ट- अमित कुमार!
“नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का पलटवार”
“पहले कसम खाएं कि अपराधियों को टिकट नहीं देंगे – विजय कुमार सिन्हा”
बिहार में कानून व्यवस्था पर घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को अराजकता में धकेलने वाले लोग ही अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विजय कुमार सिन्हा का सीधा हमला
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “हम खुली चुनौती देते हैं – सत्ता में रहो या विपक्ष में, पहले कसम खाओ कि किसी भी अपराधी को पार्टी से टिकट नहीं दोगे, उन्हें सदन में नहीं भेजोगे। बिहार को बर्बाद करना बंद करो।”
उन्होंने कहा कि जो आज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वही अपराधियों को संरक्षण देने का काम करते हैं।
अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात
डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि NDA सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि *”जो लोग पुलिस पर गोली चलाने वालों को बचाने में लगे हैं, वे कानून-व्यवस्था की बात कर रहे हैं। पहले अपनी पार्टी में अपराधियों को टिकट देने की परंपरा खत्म करें।”
(वीडियो पैकेज में उपमुख्यमंत्री का बयान शामिल करें)
बिहार की राजनीति में कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव इस पर क्या जवाब देते हैं।




