रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर : वैशाली जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत लालपुर गांधी मैदान पोखरा में 6 बच्चे सेल्फी लेने के दौरान डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पोखर में डुबे प्रताप टांड़ शेरपुर निवासी गोपाल शाह के 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार एवं सरवन शाह के 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को बाहर निकल गया। परिवार वालों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। क्षेत्र में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बच्चे पोखर में सेल्फी लेने के लिए गए थे।
घटना के संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ ने बताया कि पोखर में आधा दर्जन बच्चे नाव पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान नाव डूब गया। दो बच्चे को बाहर निकल गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाकी बच्चे की खोजबीन की जा रही है।