सुबह सुबह पुलिस और अपराधी में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर में सुबह- सुबह मुठभेड़, अपराधी की पैर में मारी गोली।आठ वर्षीय अंशु को डेढ़ माह पहले सिगरेट लाने से मना करने पर नीतीश ने मारी थी गोली।-मुंगेर : अब मुंगेर पुलिस यूपी पुलिस की तर्ज पर अपराधियों से  सख्ती से पेश आ रही है। शुक्रवार की सुबह मासूम अंशु कुमार को गोली मारने में फरार चल रहे अपराधी नीतीश कुमार के साथ धरहरा थाने की पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधी नीतीश कुमार को दायां पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया कराया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे। धरहरा पुलिस से बातचीत की। अपराधी की निशानदेही पर हथियार को बरामद किया गया। पुलिस की निगरानी में अपराधी का इलाज चल रहा है।

-मुंगेर : अब मुंगेर पुलिस यूपी पुलिस की तर्ज पर अपराधियों से  सख्ती से पेश आ रही है। शुक्रवार की सुबह मासूम अंशु कुमार को गोली मारने में फरार चल रहे अपराधी नीतीश कुमार के साथ धरहरा थाने की पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधी नीतीश कुमार को दायां पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया कराया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे। धरहरा पुलिस से बातचीत की। अपराधी की निशानदेही पर हथियार को बरामद किया गया। पुलिस की निगरानी में अपराधी का इलाज चल रहा है।

 दरअसल, सात जनवरी को धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सिगरेट लाने से मना करने पर मासूम अंशु कुमार (08) के सिर में पड़ोसी नीतीश कुमार ने गोली मार दी। परिवार वाले उसे आनन-फानन धरहरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। गोली लगने से दायें आंख का हल्का हिस्सा बाहर निकल गया है। पुलिस आरोपित नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। अपराधी का पूरा परिवार घर बंद कर फरार चल रहा था पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए हर हथकंडे अपना रही थी। इस बीच 20 फरवरी की शाम पटना पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर धरहरा थाने को सुपुर्द किया। 20 फरवरी की रात नीतीश थाना से चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए रात भर पुलिस छापेमारी करती रही। इस  बीच शुक्रवार की सुबह चार बजे धरहरा थाना क्षेत्र के मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में नीतीश के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने नीतीश को सरेंडर करने को कहा इस बीच नीतीश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नीतीश के पैर में गोली मारी इसके बाद गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची।

 एसपी सैयद इमरान मसूद ने पुष्टि करते हुए कहा आज अहले सुबह अपराधी ओर धरहरा थाना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें  पुलिस को कोईं क्षति नहीं पहुंची है लेकिन अपराधी के पैर में गोली लगी है।

बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Leave a Comment

और पढ़ें