:- रवि शंकर अमित!
– वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या!
वृद्ध महिला की सर में गोली मारकर हत्या, पुलिस ने परिजनों पर जताया शक, घर के दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ।
बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत मृदाहाचक मंझौली गांव में एक वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान तारा देवी (75) के रूप में हुई है।
परिजन मुन्ना शर्मा ने बताया कि वह देर रात अपने घर के छत पर अकेली थी। तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग छत पर दौड़े। जहां वह बेसुध पड़ी थी। आवाज लगाने पर वह नहीं उठी जिसके बाद देखा तो सर में गोली लगी थी। घर वालों ने तुरंत सालिमपुर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। किस विवाद में गोली मारी गई है और किसने गोली मारी है इसकी जानकारी नही है।
बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि देर रात मृदाहाचक मंझौली गांव में महिला को गोली मारने की सुचना मिली। अविलंब मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई पुलिस प्रथम दृष्ट्या जांच के आधार पर घर वालों पर ही गोली मारने की शक जता रही है। घरेलू विवाद के कारण महिला के सर में गोली मारी गई है। पुलिस घर के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बाइट :- अभिषेक सिंह, एसडीपी 2 बाढ़




