आचार्य किशोर कुणाल जी के जन्मभूमि कोटियां-बरुराज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

आचार्य किशोर कुणाल जी के जन्मभूमि कोटियां-बरुराज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा कि अध्यक्षता करते हुए डॉ. अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने कहा कि बरुराज के लाल किशोर कुणाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व समाज के लिए प्रेरक हैं। आचार्य किशोर कुणाल जी के नाम पर बरुराज के जसौली गांव में विश्वविद्यालय की स्थापना कि जाएगी। जिसके लिए जसौली के निवासी मनोज पाण्डेय द्वारा दस एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का स्वागत किया। कोटियां-बरुराज में किशोर कुणाल जी कि प्रतिमा स्थापित कि जाएगी।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय पंकज ने कहा कि सनातन धर्म धर्म की वैज्ञानिक व्याख्या और प्रतिपादन करने वाले आचार्य किशोर कुणाल मानवीय सेवा के लिए पुरे जीवन समर्पित रहे। इमानदारी से कार्य करते हुए पुरे देश मे आईपीएस के रूप मे चरती हुए। धर्म और आस्था को उन्होने जन कल्याण से जोड़ दिया। पटना के हनुमान मंदिर का विकास करते हुए देश का धार्मिक रूप दे दिया और उसके आमदनी से कैंसर अस्पताल का निर्माण कराया। वे मूल्य, मनुष्या, संस्कृति एवं अध्यात्म के सच्चे साधक थे। संचालन करते हुए नन्दकिशोर निराला ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि चर्चित बाबी काण्ड की जांच कर उन्होने पुलिस अनुसंधान एवं इमानदारी का इतिहास रच दिया।
श्रद्धांजलि सभा में बरुराज विधायक अरूण कुमार सिंह, नन्द कुमार शाही, राजेश शाही, मनोज पाण्डेय, मणिभूषण शर्मा, देवेन्द्र शाही, कृष्णा चौधरी, राहुल सराफ, भुवनेश्वर राय, राकेश कुमार, आलोक उपाध्याय, रवि चौधरी, पंकज जसौलीवाला, अभय शाही, मनोज कुमार सिंह, मनीष सिंह, गुड्डू शाही, सुनील गुप्ता, शशि कुमार गुप्ता, चन्द्रभूषण कुमार, पवन प्रतापी सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment