रिपोर्ट- अमित कुमार!
बेऊर जेल के अधीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बेऊर जेल अधीक्षक के सरकारी आवास और ऑफिस पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी
पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक डॉ. विधु कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आज बेऊर थाना क्षेत्र में स्थित उनके सरकारी आवास और जेल के अंदर उनके ऑफिस पर छापेमारी की है।
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। सरकारी आवास और जेल परिसर के अंदर छानबीन जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अधीक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति होने की आशंका है।
इस कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन और राज्य के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी से जुड़े अन्य अपडेट के लिए जुड़े रहें ।




