:- रवि शंकर अमित!
विकास क्रिकेट ग्राउंड भुनेश्वर में खेले जा रहे विजय मर्चेंट ट्रॉफी U 16 पुरुष प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले में बिहार ने त्रिपुरा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने 171 रनों की बढ़त बना ली है।
बिहार ने अपनी पहली पारी में 97.02 ओवर में 279 रन बनाए। बिहार की तरफ से सार्थक झा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की अहम पारी खेली। वहीं मोहित ने नाबाद रहते हुए 63 रनों का योगदान दिया।
त्रिपुरा के लिए गेंदबाजी में पृथिराज गोप ने तीन विकेट झटके, जबकि सुभदीप पॉल और किशन सरकार ने दो-दो विकेट हासिल किए तो महीन और ओमकार को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में त्रिपुरा की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती हुई नजर आई और 55 ओवर में केवल 157 रन ही बना कर ऑल आउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से सिद्धार्थ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। महीने 31 और प्रसेनजीत ने 25 रनों का योगदान दिया।
बिहार के लिए आर्यन पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किया। दूसरी छोर से मोहित ने चार विकेट झटके जबकि भास्कर को एक विकेट मिला।
बिहार ने दूसरी पारी में 31 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं। टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कुल 171 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
2 दिन के खेल के बाद बिहार की टीम मजबूत स्थिति में है। सार्थक झा और मोहित की बेहतरीन बल्लेबाजी और आर्यन पटेल तथा मोहित की शानदार गेंदबाजी ने टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब त्रिपुरा की टीम को मुकाबले में बने रहने के लिए तीसरे दिन असाधारण प्रदर्शन करना होगा।
अभिषेक तिवारी
मीडिया मैनेजर
BCA
6201414112




