रंगदारी टैक्स को लेकर पत्रकार पुत्र पर जानलेवा हमला ,पिता पुत्र दोनों को मारने की धमकी!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार!

बिहार प्रेस मेन्स यूनियन अपराधियों की गिरफ्तारी और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाया

बेगूसराय। दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के पत्रकार, संजय सिंह के पुत्र, अमित कुमार जो पीएससी में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं उनपर गढपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा में जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पत्रकार पुत्र बुरी तरह से घायल हुए। इस संबंध में प्राथमिक दर्ज किया गया है। नावकोठी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घायल अमित को सदर अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया। पुलिस के अनुसार अमित जब एक श्रद्धा कर्म में भोज खाने जा रहा था, तभी 4 अपराधियों ने उसे घेर कर रंगदारी के रूप में 50 हजार की मांग किया। जब उसने देने से इन्कार किया, तो सर में पिस्टल सटाकर कहा कि तुम बाप बेटा खूब कमाते हो, कुछ माल इधर भी छोडो, इतना कहकर लात घूँसों से मारना शुरू कर दिया और रड़ से माथा फोड दिया।आरोपी अपराधी, संदीप ने कहा कि पुलिस को खबर किया, तो बाप बेटा दोनों को गोली मार देंगे। अंकित ने जेब में पडे 1900/ रूपये जबरन निकल ली। प्रिंस ने गले में पडे सोने की चेन छिन लिया साथ में श्रवण कुमार भी था।
बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार और प्रदेश महासचिव, राजकिशोर सिंह, प्रधान महासचिव रवि शंकर शर्मा ने इस वारदात को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताते हुए तीव्र निन्दा किया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग किया।

Join us on:

Leave a Comment