BPSC रिएग्जाम की माँग को लेकर छात्रों का सीतामढ़ी में जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:


रिपोर्ट-आदित्यानंद आर्य

: सीतामढ़ी में जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ताओं ने बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पप्पू यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने शहर के कांटा चौक को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच और इसे रद्द करने की मांग की। जिले के कई हिस्सों में प्रदर्शन के मद्देनजर सीतामढ़ी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जाप कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं, जिससे अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने परीक्षा रद्द कर निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की है।

बाइट …दिलीप खिरहर
बाइट …संजीव कुमार

Join us on:

Leave a Comment