पंकज कुमार जहानाबाद।
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। तो इसी कड़ी में आज पप्पू यादव के चक्का जाम के आह्वान पर उनके समर्थक सड़क पर उतरे और बभना मोड़ के समीप जहानाबाद-शकुराबाद पथ को जाम कर दिया और री-एग्जाम की मांग करने लगे। इस दौरान बंद समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। वही सड़क जाम की सूचना पर मौके पर दलबल के साथ एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह एवं नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा पहुंच गए और जाम को समाप्त कराया। जिसके बाद बंद समर्थक सड़कों पर पैदल मार्च कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बंद समर्थकों ने बताया कि BPSC परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम लेना होगा साथ ही अभ्यर्थियों पर हुए मुकदमे को सरकार वापस ले नही तो यह आंदोलन अनावरत जारी रहेगा। दरअसल बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव आज SH, NH और रेल चक्का जाम का ऐलान किया है। जिसके बाद उनके समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वही सड़क और रेल चक्का जाम को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड़ में दिखी। रेलवे स्टेशन पर अहले सुबह से ही आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस गश्त करते नजर आयी।
Byte – हेमंत यादव,बंद समर्थक




