रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना से बड़ी खबर, जहां BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और री-एग्जाम की मांग को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को वामपंथी दलों के विधायकों का समर्थन भी मिला।
छात्रों ने जेपी गोलंबर के पास बेरिकेटिंग तोड़ दी और डाक बंगला चौराहे पर जुटकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि BPSC परीक्षा में गड़बड़ियों के कारण कई मेधावी छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। वे परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं।
विशेष:
यह प्रदर्शन पटना की सड़कों पर तनाव का माहौल पैदा कर रहा है। पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। छात्रों की इस मांग पर सरकार और आयोग का क्या रुख होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।




