रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में सोनई गॉव वार्ड नंबर 06 में रात के समय अचानक लगी। आग लगने से एक एस्बेस्टस का घर जलकर राख हो गया। अग लगने की घटना में घर में बंधी एक भैंस, भैंस का बच्चा सहित 4 बकरी आग मे बुरी तरह झुलस गया। वही इस घटना में लाखों की सामान जल कर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की उठती लपटों को देख कर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोगों के द्वारा आग पर नियंत्रण पाने को लेकर देर तक मसक्कत किया जाता रहा। लेकिन भरके हुए आग पर नियंत्रण पाने में असफल रहें और देखते ही देखते एक एस्बेस्टस घर एवं घर में रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनई गांव के वार्ड संख्या 06 का अवधेश मुखिया अपने परिवार के लोगो के साथ रात में जब सो रहे थे, तो उन के एस्बेस्टस वाली एक घर में रात करीब 12. 30 बजे अचानक आग लग गई। आग का उठता लपटों को देख कर आस परोस के लोगों ने शोर मचाने लगे। इस दौरान शोर सुन कर घर में सो रहे परिवार के लोगो ने घर से बाहर भागा। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया और घर धू धू कर जलने लगा। इस दौरान लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए घर में बंधी भैंस, भैस का बछड़ा एवं 4 बकरी को किसी तरह घर से बाहर निकालने में कामयाब हो पाया। लेकिन सभी पशु आग में बुरी तरह झुलस जाने से जख्मी हो गया है। स्थानीय स्तर पर घायल पशुओं का उपचार किया जा रहा है। वहीं लोगों ने बताया है कि चापाकल के पानी से आग पर नियंत्रण करने को लेकर प्रयास किया जाता रहा लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते लोगों के सामने घर धू धू कर जल कर राख हो गया। पिड़ित गीता देवी ने बताया है कि घर में रखा फर्निचर, बर्तन, कपड़ा, अनाज, मवेशी सहित करीब 50 हजार मूल्य से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया है। पीड़िता ने खिरहर थाना व अंचल कार्यालय हरलाखी मे आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वही घटनास्थल पर भा जा पा प्रदेश आईटी प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार डॉक्टर रोहित कुमार झा पहुँच कर पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने मे हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।




