रिपोर्ट -अमित कुमार
पटना, आज: बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ सामने आया है। नई सरकार बनाने और गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन और सरकार बनाने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “मैं पहले ही इस पर टिप्पणी कर चुका हूं, बार-बार इस पर बात करना जरूरी नहीं है।” इसके बाद तेजस्वी के चेहरे पर एक लंबी मुस्कान थी।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को सरकार बनाने के ऑफर दिए जाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा, “चार लोग पूछते हैं तो आप लोगों को ठंडा करने के लिए उन्होंने ऐसा कहा, इसमें क्या दिक्कत है?” हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या दरवाजा बंद हो चुका है, तो तेजस्वी ने इस पर साफ-साफ कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते हुए चुप्पी साधी। जब मीडिया ने उनसे नई सरकार के गठन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।
यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, जहां गठबंधन और सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।




