भाकपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका अंचल कमेटी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिवाद मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रहिका विद्यापति चौक पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध जम कर नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग किया। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध अमित शाह के द्वारा सांसद के अंदर अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में उनके पुतला का दहन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों भाकपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिय। वहीं कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को पार्टी जिला सचिव कामरेड मिथिलेश झा ,हरिनाथ यादव, अनिल कुमार सिंह अमरनाथ यादव ,रंजीत कुमार, अरुण कुमार झा, रमेश ठाकुर मोहम्मद नसीम, रिजवान आलम, बिजली राम, राजकुमार पासवान सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment