रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती ने हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने थाना के सभी पंचायतों से संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। थाना का भौतिक स्थिति का जायजा लेते हुए रिकॉर्ड संधारण, सिरिस्ता पंजी, गुंडा पंजी, फरारी पंजी, मलखाना व थाना कार्यालय सहित सभी पंजीयों का बारी बारी से गहन अवलोकन किया। वही एसडीपीओ थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी को थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर संबंधित गांवो के अपराधीक लोगो को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेपाल बॉर्डर के नजदीक थाना क्षेत्र होने को देखते हुए संवेदनशील होने के कारण तस्करी सहित हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने व शराब बंदी को प्रभावि ढंग से लागू कराने का निर्देश दिया। रात्रि व दिवा गस्ती स समय करने, वाहन चेकिंग, बैंक व पोस्ट ऑफिस व अन्य सार्वजनिक संस्थानों की निगरानी व वाहन चेकिंग अनिवार्य रूप से किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कांडों का निष्पादन करने फरार अभयूक्तों का धर पकड़ने में तेजी लाने व असामाजिक तत्त्वों के गतिविधि पर नजर रखने के लिए भी निर्देश दिया। आगे एस डी पी ओ ने कहा क्षेत्र में सौहार्द बिगारने वाले कीसी भी सूरत में बक्शे नही जाएंगे। मोके पर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, एसआई नागेंद्र कुमार,एसआई लक्ष्मी पांडेय ,एसआई अवधेश, पीएसआई रितेश कुमार, नीरज कुमार,चौकीदार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।




