रिपोर्टर–राजीव-रंजन।
-मधेपुरा मे तेज रफ़्तार ट्रक और बुलेट बाइक मे हुई भीषण टक्कर, पलटी मार दी अनियंत्रित ट्रक, मौक़े वारदात पर दो शख्स की हुई मौत, मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस।
मधेपुरा मे सड़क दुर्घटना के दौरान चाचा भतीजे की मौत. दरअसल मधेपुरा मे तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बुलेट बाइक मे टककर,खाई मे जा पलरी सीमेंट लदा ट्रक, मौक़े वारदात पर बुलेट बाइक पर सवार चाचा भतीजे की हुई मौत, मृतक शख्स की पहचान अंतर जिला सहरसा के सिमरी बख़्तियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकभरो पहाड़पुर गाँव निवासी फुलेन्द्र सिंह और रिश्ते मे चाचा अभय सिंह के रूप मे की गयी है.मामला सदर थाना क्षेत्र के मठाही ओपी अंतर्गत बैरवा जाने वाली मुख्य सड़क के पास एन एच 107 मुख्य मार्ग की है, जहाँ मधेपुरा की ओर से सहरसा जा रही तेज रफ़्तार ट्रक ने सहरसा से पामा जा रहे बुलेट बाइक को टककर मारते हुए अनियंत्रित हो कर खाई मे जा पलटी. वहीं घटना की सुचना मिलते हीं मठाही ओपी के 112 पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँच कर दोनो शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया । बता दें 112 पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है बहरहाल सदर अस्पताल पहुचे मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति सहरसा से मधेपुरा की ओर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे मधेपुरा से सहरसा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे मौक़े वारदात पर भतीजे फुलेन्द्र सिंह और चाचा अभय सिंह की मौत हो गयी पुलिस के द्वारा हम लोगों को सूचित किया गया है फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। बाइट : अशोक कुमार, टीम 112 मधेपुरा. बाइट : प्रदीप कुमार, मृतक परिजन.




