बेगूसराय-मटिहानी का मैं बेटा हुँ,लोगों की  अंतिम सांस तक करूंगा सेवा:- बोगो सिंह!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में मटिहानी विधान सभा क्षेत्र के जदयू के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन कर चुनावी दस्तक दे दी है। अपने उड़ान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे । मटिहानी विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक रहे बोगों सिंह चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे इसका खुलासा नहीं किया और कहा कि 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच वह इसकी चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे। लेकिन कहा जा रहा है कि 30 जून तक बोगों सिंह एनडीए या महागठबंधन से टिकट की उम्मीद में है और अगर इन्हें टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव चुनावी मैदान में उतरेंगे। 2005 में दो बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके बोगों सिंह से 2020 में लोजपा के राजकुमार सिंह से महज कुछ सौ वोटो से चुनाव हार गए थे और अब राजकुमार सिंह जदयू में है पिछले लोकसभा चुनाव में बोगो सिंह ने महागठबंधन उम्मीदवार का समर्थन किया था। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बोगों सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के आह्वान पर कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया है उनके साथ कार्यकर्ता हैं वह मटिहानी का बेटा बनकर सेवा किया है जुलाई में चुनाव लड़ने को लेकर विधिवत घोषणा की जाएगी। उनके साथ हर दल हर जाति के लोग लोगों का समर्थन प्राप्त है।

बाइट- बोगो सिंह, पूर्व विधायक जदयू मटिहानी

Join us on:

Leave a Comment