:- रवि शंकर अमित!
पटना: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। प्रशांत किशोर ने कहा भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आर्थिक उदारीकरण कि जो व्यवस्था आज है मनमोहन सिंह जी इसके जनक रहें हैं। वह देश के 2 बार के प्रधानमंत्री रहें हैं, उन्हें राजनेता, प्रशासक और विद्वान के रूप में पूरे विश्व में देखा जाता था। उन्होंने भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया था। देश को आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।




