रिपोर्ट -आदित्यनंद आर्य
: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिले के प्रगति यात्रा के पहले चरण में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। रीगा में, उन्होंने बंद पड़ी चीनी मिल के दोंगा में ईख रखकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मिल की गन्ना क्रशिंग क्षमता को 5 हजार टीसीडी से बढ़ाकर 10 हजार टीसीडी, बिजली उत्पादक क्षमता को 11 मेगावाट से 50 मेगावाट, डिस्टिलरी क्षमता को 45 कि०ली० प्रति दिन से बढ़ाकर 545 कि०ली० प्रति दिन, और नया कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट की स्थापना का शुभारंभ किया। इसके बाद, सीएम ने मिल के प्रबंधन संस्थापक डॉ. मुरुगेश निरानी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गन्ना किसानों से संवाद किया। सीएम ने मनियारी गांव में जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत तालाब, ध्यान केंद्र, शिशु उद्यान और ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई और जीविका भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान, उन्होंने मनियारी गांव में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और स्टॉल का निरीक्षण भी किया। पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने नव निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया और डाकघर व आरटीपीएस केंद्र का भी निरीक्षण किया।




