संवाददाता :- विकास कुमार
सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई आयी सामने। 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सदर एसडीपीओ प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ सहरसा पुलिस ने बीते बुधवार को 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी रणवीर कुमार उर्फ राणा यादव को गिरफ्तार कर लिया।यह अपराधी काफी दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आज गुरुवार को एसडीपीओ आलोक कुमार साम में सदर थानां में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में कुख्यात फरार अपराधी और वांछित अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।इसी क्रम में बीते बुधवार को सौरबाजार थानां,सोनवर्षा राज थानां,आसूचना इकाई की टीम के द्वारा 25 हजार का वांछित इनामी अपराधी रणवीर कुमार उर्फ राणा यादव पिता शत्रुघन यादव गांव सर्रही वार्ड नं 16 थानां सौरबाजर सहरसा से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।इस अपराधी पर सहरसा में कई मामले दर्ज हैं।
उन्होंने ये भी बताया की कुख्यात इनामी अपराधी रणवीर यादव उर्फ राणा यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है।इन अपराधी पर सौरबाजार थानां में 3 मामला और सोनवर्षा राज में 3 मामला दर्ज है।
BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।




