पटना के ‘किंग्स ऑफ कालिया’ गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार, सोशल मीडिया से सुपारी लेकर करते है हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

दानापुर, संवाददाता। पटना पुलिस ने सोशल मीडिया को अपराध का हथियार बनाने वाले ‘किंग्स ऑफ कालिया’ गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए कांट्रेक्ट किलिंग और अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त है।
दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह गैंग रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा इलाके में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बना रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य फिल्मी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। जिसका सोशल मीडिया पर गैंग्स ऑफ कालिया का वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसका सत्यापन दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक ने किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे, सात जिंदा कारतूस, आठ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। किंग्स ऑफ कालिया गैंग के सदस्यों के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि रूकनपुरा किसन रिसॉट के समीप हथियारों के माध्यम से खुलेआम हथियार लहरा कर शक्ति प्रदर्शन करने वाले है ताकि समाज में अपने गैंग का दबदबा बना सके और लोगों में भय एवं दहशत पैदा कर रंगदारी, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, लूट एवं डकैती जैसे गंभीर घटनाओं से भयभीत कर दहशत फैला सके। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में टीम का गठन कर अधिकांश सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिसमें कुल 10 (दस) किंग्स ऑफ कालिया गैंग के सदस्यों को हथियार (देशी कट्टे एवं कारतूस) के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

  1. आदित्य सिंह उर्फ खुशी उम्र 22 वर्ष पे0 उदय सिंह सा0 रूकनपुरा बिकानेर के बगल वाली गली में थाना रूपसपुर जिला पटना
  2. दिपु कुमार उर्फ अंकित उम्र 18 वर्ष पे0 शंकर राय पता – दाउदपुर थाना – शाहपुर, जिला पटना
  3. सौरभ कुमार उम्र 18 वर्ष पे0 अवध प्रसाद सा0 विजय नगर थाना रूपसपुर , जिला – पटना
  4. गौरव कुमार उम्र 18 वर्ष पे0 कमलेश प्रसाद सा0 विजय नगर थाना रूपसपुर, जिला पटना
  5. मनीष कुमार उम्र 18 वर्ष पे0 चन्द्रभूषण कुमार चौधरी सा0 बोर्ड कॉलनी थाना शास्त्रीनगर जिला पटना
  6. हैप्पी कुमार उम्र 19 वर्ष पे0 विश्वबंधु कुमार सिंह सा0 नवनीत कॉलनी नितिबाग रूकनपुरा थाना रूपसपुर जिला पटना
  7. कुमार सुजल उम्र 20 वर्ष पे0 राज कुमार सिंह सा0 गॉघी मूर्ति थाना शास्त्रीनगर , जिला पटना
  8. राहुल कुमार उम्र 18 वर्ष पे0 सुनील सहनी सा0 रामजयपाल नगर गोला रोड थाना रूपसपुर जिला पटना
  9. गोलु कुमार उम्र 19 वर्ष पे0 गोपाल कुमार सा0 इन्द्रपुरी थाना पाटलीपुत्रा जिला पटना
  10. दीपक कुमार मांझी पे0 स्व0 रामरतन मांझी सा0 रूकनपुरा मुशहरी थाना रूपसपुर जिला पटना है। अपराधिक इतिहास
  11. आदित्य सिंह उर्फ खुशी उम्र 22 वर्ष पे0 उदय सिंह, सा0 रूकनपुरा बिकानेर के बगल वाली गली में थाना रूपसपुर जिला पटना का अपराधिक इतिहास रूपसपुर थाना कांड सं0-10/24, दिनांक-05/01/24, धारा- 341/342/386/420/379/34 भा0द0वि0 एवं 66(सी)(डी) एक्ट, परिवर्तित धारा- 392/411 भा0द0वि0 एवं 66(सी)(डी) एक्ट (लूट एवं रंगदारी), रूपसपुर थाना कांड सं0- 11/24, दिनांक-05/01/24, धारा- 341/342/379/34 भा0द0वि0 एवं 66(सी)(डी) एक्ट, परिवर्तित धारा- 392 भा0द0वि0 एवं 66(सी)(डी) एक्ट (लूट एवं रंगदारी), रूपसपुर थाना कांड सं0- 346/21, दिनांक- 20.07.2021, धारा-147/148/149/341/323/504/506 भा0द0वि0
  12. दिपु कुमार उर्फ अंकित उम्र 18 वर्ष पे0 शंकर राय सा0 दाउदपुर थाना शाहपुर जिला पटना का अपराधिक इतिहास
    दानापुर थाना कांड सं0-43/23, दिनांक-12/01/23, धारा-399/401/402/414 भा0द0वि0 एवं 25 -1(ab) 26, 35 आर्म्स एक्ट एवं आर्म्स एक्ट
    और भी अपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।
    किंग्स ऑफ कालिया गैंग के अन्य सदस्य जो हत्या एवं लूट जैसे संगीन मामले में वर्तमान में जेल में है
  13. सन्नी कुमार सा0 छितनावाँ थाना मनेर जिला पटना
  14. रौनक उर्फ रिस्की पे0 विश्वबन्धु कुमार सिंह सा0 नवनीत कॉलनी नितिबाग रूकनपुरा थाना रूपसपुर जिला पटना
  15. लाडला उर्फ प्रियांशु राज सा0 छितनावाँ थाना मनेर जिला पटना
  16. छोटु कुमार सा0 दाउदपुर थाना शाहपुर जिला पटना
  17. निशांत उर्फ कल्लु
    जिनके विरूद्ध रूपसपुर थाना कांड सं0- 867/24, दिनांक-22/12/24, धारा-190/191(2)/191(3)/111(3) बी0एन0एस0 एवं 25- (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है, जिसका अनुसंधानकर्ता फिरदोश अलम कर रहे हैं। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सहित जिला पुलिस बल मौजूद रहे।
    सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गैंग कांट्रेक्ट किलिंग, चेन स्नैचिंग और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। गिरफ्तार सभी अपराधियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें